Site icon

राजनांदगांव में 24 से लॉकडाउन फिर लगने वाला है या नहीं.. पढि़ए कलेक्‍टर ने क्‍या कहा..

TP VERMA


राजनांदगांव।
मंगलवार की सुबह से लोग लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि क्‍या 24 सितंबर से शहर में फिर से तालाबंदी होने वाली है। बीते 19 सितंबर को ही 15 दिनों के लॉकडाउन के बाद और 6 बीतने पर अब जाकर शहर वासियों को सबसे बड़ी छूट प्रशासन ने दी है। लेकिन लॉकडाऊन की आशंका को लेकर मंगलवार को पूरा दिन लोग चिंतित रहे।
इस मामले को लेकर कलेक्‍टर टीके वर्मा ने प्रशासन का पक्ष साफ कर दिया है। उन्‍होंने पुन: लॉकडाउन की खबरों को महज अफवाह करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन ऐसी किसी तैयारी में नहीं है और न जाने यह चर्चा कहां से निकल पड़ी है। उन्‍होंने कहा कि हो सकता है प्रदेश में लॉकडाउन के हालात को देखते हुए लोग ऐसा सोच रहे हैं हों पर यह अफवाह ही है। इसके साथ ही लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि मौजूदा वक्‍त में लॉकडाउन को प्रशासन ने नकार दिया है। 24 सितंबर से लॉकडाउन लागू किए जाने की खबर महज अफवाह है।

Exit mobile version