Site icon

स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक- हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटें, वरना नई भर्ती

ts shi dav

रायपुर। प्रदेश भर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आज तीसरे दिन भी आंदोलनरत है। अलग-अलग जिलों के कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से दो टूक कहा है कि काम पर वापस लौटे, वरना नई भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की है कि वो काम पर वापस लौट जाए। यदि वापस नहीं लौटते हैं, तो उनकी जगह दूसरे लोगों को मौका दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री साफ तौर पर यह इसारा है कि इनकी जगह पर नई भर्ती कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ये समय दबाव बनाकर अपनी माँग पूरी करवाने के लिए उचित नहीं है, क्योंकि कोरोना संक्रमण रोकने में इनकी अहम भूमिका है।

Exit mobile version