Site icon

CG : पेट दर्द से मजदूर की मौत, हॉस्पिटल पहुंचते ही तोड़ा दम

download (7)

रायगढ़ । ढाबा में काम करने वाले मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां एक घंटे बाद मजदूर की मौत हो गई। संदेहास्पद मौत होने पर हॉस्पिटल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिचितों को सौंप दिया है। तमन मंडल(59) निवासी पूंजीपथरा में रहकर ढाबा में काम करता था। साथ में काम करने वाले संजय मैत्री ने बताया कि पूंजीपथरा स्थित प्रमोद साहू ढाबा में काम करता था। पिछले दो साल से काम कर रहा था। पेट दर्द होने के बाद ढाबा संचालक व अन्य ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसके पास से आधार कार्ड या परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Exit mobile version