Site icon

CG : बाइकों की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत

download (7)

भानुप्रतापपुर । तेज रफ्तार ने एक बार फिर तीन युवकों की जान ले ली. कांकेर जिले के ताडोकी इलाके में दो बाइक आपस में टकरा गई. भिड़त में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. सड़क हादसा ताडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्दानार गांव के पास हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें 5 युवक घायल हो गए. इनमें 4 घायलों को अंतागढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में एक युवक की मौत अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. वहीं दूसरे ने कांकेर जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो तीसरे युवक को रायपुर रेफर किया गया था, जिसकी धमतरी के पास रास्ते में मौत हो गई. chhattisgarh तडोकी थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि एक बाइक में ग्राम वरचे तो दूसरी बाइक में केसेकोड़ी के युवक सवार थे. मृतक तीनों युवक कोइलीबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है.

Exit mobile version