Site icon

फर्जी पट‍्टे से सवा करोड़ में बेच दी 270 एकड़ जमीन

फर्जी पट‍्टे से सवा करोड़ में बेच दी 270 एकड़ जमीन

अंबिकापुर. भूमाफिया ने कूटरचना कर 270 एकड़ शासकीय भूमि सवा करोड़ रुपए में बेच दी। 12 वर्ष पूर्व किए गए फर्जीवाड़े के मामले में बलरामपुर जिले के रामनुजगंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह मामला वर्ष 2008 में ग्राम इंदरपुर में किए गए फर्जीवाड़े का है। इस पर पांच साल पहले अपराध पंजीबद्ध किया गया था लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी और वह पुलिस के चंगुल से बचा हुआ था। 

आईजी के निर्देश के बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्यास मुनी यादव को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि करोड़ों रुपए के इस फर्जीवाड़े में और भी 32 लोगों के नाम शामिल हैं और इनमें कई शासकीयकर्मी भी हैं, देखना है कि इन पर कारवाई कब होती है।

Exit mobile version