Site icon

CG : बेटी होने पर महिला के साथ मारपीट, ससुराल वालों ने घर से निकाला

20220909190614_FIR01

बिलासपुर । शहर में रहने वाली महिला की शादी 18 साल पहले शादी हुई थी। इस बीच रुपयों को लेकर पत्नी को प्रताड़ित किया। बेटी पैदा होने पर मारपीट की। बेटी की ऊंचाई कम होने पर भी ताने मारे। आखिरकार महिला और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। शहर में रहने वाली महिला की शादी 2006 में कटनी में रहने वाले कैलाश टहलरमानी से हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के छह महीने बाद ही पति ने बच्चा पैदा नहीं होने की बात कहते हुए परेशान शुरू कर दिया। साथ ही उसकी झाड़ फूंक कराई । कई बार कहने पर पति उन्हें डाक्टर के पास लेकर गया। वहां बीमारी का पता चलने पर उपचार कराया गया। उपचार के बाद उनकी बेटी हुई। बेटी पैदा होते ही ससुराल वालों ने भी उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। साथ ही व्यवसाय के लिए रुपये मांगना शुरू कर दिया।

Exit mobile version