Site icon

राजनांदगांव : ठेका रद्द होने से 200 सफाईकर्मी हो गए बेरोजगार, निगम में की नारेबाजी

206_1720614481668e7e513a06e_01

राजनांदगांव| शहर के 27 वार्डों में सफाई ठेका रद्द होने के बाद करीब 300 सफाई कर्मियों का काम छिन गया है। इसमें 100 सफाई कर्मियों को व्यवस्था के तहत कलेक्टर दर में सफाई में लगाया गया है लेकिन 200 सफाई कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। इनमें ज्यादातर महिला सफाईकर्मी है।

बुधवार को सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष गोलू नायक के साथ सभी सफाईकर्मी निगम पहुंचे। जहां उन्होंने काम में रखे जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने बताया कि ठेका रद्द होते ही सभी बेरोजगार हो गए हैं। कई महिला सफाई कर्मी ऐसी हैं, जो इसी काम के भरोसे अपने परिवार का पालन कर रही हैं। जिसके सामने अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर काम दिलाने की मांग की।

Exit mobile version