Site icon

CG : भालू सामने आ जाने से बाइक सवार घायल, NH में हुआ हादसा

download (17)

महासमुंद आज सुबह डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी पटेवा ने घायल दो व्यक्तियों को नेशनल हाईवे 53 जय अंबे पेट्रोल पंप पटेवा के पास से अस्पताल पहुंचाया और घायल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल चालक शेख गुफरान बावनकेरा अपनी गाड़ी में जा रहे थे कि अचानक भालू से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। इसमें चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा उनके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुफरान खान को तत्काल शासकीय अस्पताल तुमगांव पहुचांया। गंभीर रूप से घायल के पास मिले 1520 रुपए, एक मोबाइल उनके परिजन छोटे भाई हनीफ खान के सुपुर्द किया और मामूली घायल को परिजनों संग अपने घर को रवाना किया। इस काम में 112 के सिपाही आर. क्रमांक 416 हेमदास जेंड्रे और चालक रामेश्वर पटेल 503 का योगदान रहा।road accident

Exit mobile version