Site icon

CG : मानसिक रोगी ने पुलिस कर्मियों पर चाक़ू से हमला किया…

20240712140136_mansik rogi

रायपुर । एम्स अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा मानसिक रोगी ने अस्पताल से बाहर भागकर सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। युवक को पकड़ने गए एएसआई और आरक्षक पर उसने चाकू से हमला कर दिया। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह एम्स अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचा था। लेकिन वहां से भागकर वह सड़क पर जमकर उत्पात मचाने लगा। जब एएसआई और आरक्षक उसे पकड़ने के लिए गए तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को धर दबोचा।

Exit mobile version