Site icon

राजनांदगांव: अपराधों की रोकथाम हेतु जारी है पुलिस का ” ऑपरेशन क्लिन ” अभियान

WhatsApp Image 2020-09-25 at 16.55.45

राजनांदगांव. अपराधों की रोकथाम एवं असमाजिक तत्वों पर पुलिस का भय बनाने हेतु पुलिस के आला अधिकारियों पुलिस महानिरीक्षक विवेकानन्द सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन के मार्गदर्शन में 24 सितम्‍बर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई , सुरेशा चौबे , नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा , उप पुलिस अधीक्षक ( प्रशिक्षु ) मयंक रणसिंह के नेतृत्व में शहर के समस्त थाना प्रभारियों विरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली , मयंकरण सिंह ( प्रशिक्षु ) थाना प्रभारी लालबाग , रूचि वर्मा ( प्रशिक्षु ) थाना प्रभारी बंसतपुर , चौकी चिखली प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर , चौकी सुरगी प्रभारी शक्ति सिंह थाना सोमनी प्रभारी शिवेन्द्र सिंह राजपुर एवं तकनीकी शाखा की अलग – अलग टीम बना कर असमाजिक तत्वों के विरूद्व देर रात तक कार्यवाही की गई ।

इस धरपकड़ कार्यवाही में निगरानी बदमाश , गुण्डा बदमाश , माफी बदमाश एवं वारंटियों के घरों में दबिश देकर चेकिंग की कार्यवाही की गई । राजनांदगांव डिवीजन के सभी थाना में आर्स एक्ट के तहत कुल 124 प्रकरणों में 124 आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया । इसी तरह जिले के पुलिस अनुविभाग में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर जिले के प्रत्येक थानो में रात भर काम्बिंग गस्त की कार्यवाही किया गया । असमाजिक तत्वों के विरूद्ध आगे भी शहर में नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा के नेतृत्व कार्यवाही जारी रहेगी ।

Exit mobile version