Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का मौके पर किया रकबे का मिलान : फसल बीमा क्षति राशि की ली जानकारी

19

राजनांदगांव -गिरदावरी कार्य लगभग समाप्त हो गया है सभी ग्राम पंचायतों में अब इसका प्रकाशन किया जा रहा है। ताकि किसान गिरदावरी में अपने रकबे का मिलान कर सके। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कल खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम संडी और कुकुरमुड़ा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर भुईयां पंजी से रकबे का मिला किया तथा गिरदावरी के प्रकाशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के समय दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं फसल बीमा क्षति की राशि भुगतान के बारे में भी पूछा। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद पंचायत सीईओ रोशनी भगत, सीएमओ खैरागढ़ सीमा बख्शी, नायब तहसीलदार एचएल खुंटे, मनीषा देवांगन, भूपेन्द्र नेताम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version