Site icon

CG : रिपोर्ट वापस नहीं ली तो बदमाश ने मारा चाकू…

20240719131300_chakubaaju

रायपुर। राजधानी के रावतपुरा BSUP कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाश खिरसिन्धु ने नरहरी नामक व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, घायल की बेटी के साथ बदमाश छेड़छाड़ करता था। जिसकी वजह से आरोपी जेल जा चुका है। लेकिन जेल से छूटते ही रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब घायल पिता ने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसपर हमला कर दिया गया।

घर से सामान खरीदने के लिए दुकान जाते हुए रास्ते में रोककर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी गई। रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर युवती के पिता नरहरी को चाकू मार दिया गया है। फिलहाल आरोपी अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है।

Exit mobile version