Site icon

CG : ड्राइवर ने नशे में तेज पिकअप दौड़ाई, पलटने से 8 लोग घायल

images (1)

रायगढ़ । जिले में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल हो गए है। इसमें चार लोगों को अधिक चोट आयी हैं। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है। पिकअप सवार सभी लोग रैरूमा से सिथरा शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। तभी वापसी के दौरान सिसरिंगा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिसरिंगा के पास पिकअप पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। तब चालक कमलेश यादव अस्पताल जाने की बात कह कर वहां से निकला और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। बता दें कि रैरूमा से सिथरा पिकअप में सवार होकर गए उसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। चार महिलाओं को अधिक चोट आयी है। सभी एक ही गांव में आसपास रहने वाले थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Exit mobile version