Site icon

शादी का झांसा देकर बीटेक की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराया, आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार

66

आगरा – बीटेक की छात्रा ने जलकल विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता (जेई) पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया। वह मथुरा जिले का रहने वाला है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि विक्रम सिंह राज पुत्र सुंदर लाल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। नवंबर 2019 में छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पानी में मिलाकर गर्भपात की दवा खिला दी। धोखे से मेरा गर्भपात करा दिया।  छात्रा का आरोप है कि आरोपी जेई के पिता ने शादी कराने का भरोसा दिया, लेकिन उससे शादी नहीं कराई। वे झूठा भरोसा देकर मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। आरोपी के बड़े भाई राजकुमार ने पीड़िता का जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह दहशत में है।  पीड़ित छात्रा के अनुसार मथुरा जिले के रहने वाले आरोपी जेई ने एक साल पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

Exit mobile version