Site icon

CG : होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक

20240731173917_home guard

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । होमगार्ड (नगरसेना) के 500 स्वयंसेवी सैनिकों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने इच्छुक युवक-युवतियों से वेबसाईट https://firenoc.cg.gov.in/ फायरएनओसी डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन में ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित किया है।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए हाईस्कूल या हायर सेकेंडरी (दसवीं या बारहवीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित या नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अभ्यर्थियों के लिए 5वीं पास होना आवश्यक है। अनारक्षित और ओबीसी के लिए 300 रूपए और एसटी-एससी के लिए 200 रूपए परीक्षा शुल्क निर्धारण किया गया है। इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के लिए 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आत्मसमर्पित या नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को नगरसैनिक के पद पर नियुक्ति हेतु समस्त वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी रोजगार और नियोजन के 17 जुलाई के अंक और रोजगारमार्गदर्शन डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

Exit mobile version