Site icon

बेटे ने पिता की हत्या कर दी, घरेलू विवाद बनी घटना की वजह, 6 घंटे बाद आरोपी पकड़ा गया

97

धमतरी जिले के मगरलोड इलाके में एक बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। घटना अमलीडीह गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मरने वाले का नाम चंदू राम निषाद था। आरोपी बेटे रोशन निषाद (23 साल) को पुलिस ने 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार सुबह 8 चंदू राम निषाद घर के आंगन में बैठा था। इतने में रोशन वहां कुल्हाड़ी लेकर आया और पिता पर हमला करना शुरू कर दिया। पिता के गले और सीने को कुल्हाड़ी से चीर दिया। हमले में पिता जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।मौके पर पत्नी और बेटी भी वहां भाग कर आए, इनकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से चंदू राम को मगरलोड के अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पता कर रही है। पुलिस ने दोपहर के वक्त गांव में ही छुपे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। युवक से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version