Site icon

CG : रायपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ जमकर बारिश…

20220807104935_baarish

रायपुर । दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो गईं। आज राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हुई।

इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। अब पूरे अगस्त बारिश की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को मानसून सामान्य रहा। रविवार और सोमवार को बारिश थम सी गई थी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। रायपुर में धूप निकाने की वजह से उमस बढ़ी, लेकिन रात के समय मानसून की वजह से ठंड लगने लगी।

Exit mobile version