Site icon

CG : युवक ने पैसों के लालच में रची अपहरण की झूठी साजिश, फिर…

20221126145011_arrested 036

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पैसों के लालच में खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने चाचा से 50,000 रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बना डाला। लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, बिलासपुर पुलिस ने उसकी चालाकी का भंडाफोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर फिरौती मांगने वाले युवक का नाम निर्मल पटेल है. जो की रायगढ़ का रहने वाला है और रायगढ़ में ही जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार शाम फेसबुक के जरिए बनी महिला मित्र से मिलने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इस दौरान उसे पैसों की जरुरत पड़ी, तब उसने खुद के किडनैपिंग की साजिश रचते हुए अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर अपने चाचा से फिरौती मांगने की योजना बनाई।

Exit mobile version