Site icon

CG : कवर्धा आएंगीं कृष्णा बम, बूढ़ा महादेव के दर्शन कर जल अभिषेक करेंगीं

20240811122921_krishna bum

कवर्धा। 72 साल की कृष्णा बम दीदी लगातार 42 वर्ष से सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैजनाथ धाम प्रत्येक सोमवार को जल अभिषेक करती हैं। इस सावन मास के प्रथम सोमवार को बाबा धाम तथा उसके बाद ओंकारेश्वर से 140 किलोमीटर पैदल चलकर महाकाल बाबा में जल अभिषेक किया।

अब कृष्णा बम 18 अगस्त को उसलापुर बिलासपुर आकर अमरकंटक से जल लेकर कवर्धा पहुंचकर श्रावण मास के पंचम अंतिम सोमवार को 19 तारीख को जल लेकर बूढ़ा महादेव से भोरमदेव में जल अभिषेक करेगी और 21 तारीख को राजनांदगांव से पुणे महाराष्ट्र भीमाशंकर के लिए रवाना होगी। कृष्णा बम पंच कैलाशी पंडित राजेश शुक्ला के निवास पर नंदी विहार कॉलोनी भोरमदेव रोड में रुकेंगी। 18 तारीख को शाम 6 बजे पहुंच कर 21 तारीख को सुबह वापसी पुणे के लिए रवाना होगी।

आपको बता दें कि कृष्णा बम 1976 से बाबा को जल अभिषेक शुरू करने के बाद लगातार आज तक जल अभिषेक कर रही है। कृष्णा बम कैलाश यात्रा चीन तथा पाकिस्तान में कटास राज  गोमुख उत्तराखंड से जल लेकर रामेश्वरम में जल अभिषेक कर चुकी हैं। कृष्णा बम 42 वर्ष से सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा धाम देवघर में बैजनाथ धाम के लिए जलाभिषेक करती हैं। कवर्धा आगमन को लेकर कवर्धा में शिव भक्तों में आती उत्सव है। कांवर यात्रियों ने डाक बम कृष्णा दीदी के दर्शन के लिए उत्साहित हैं तथा साथ में भोरमदेव शिव जी को जल अभिषेक करेंगी।

पंच कैलाशी पंडित राजेश शुक्ला ने जानकारी दी की बताया कि बैजनाथ धाम यात्रा के समय कृष्णा दीदी डाक बम का नाम सुना था लेकिन दर्शन नहीं हुए थे।  कटास राज पाकिस्तान की यात्रा के समय कृष्णा दीदी से मुलाकात हुई। शिव भक्ति को देखकर दीदी को मेरे द्वारा अमरकंटक तथा बूढ़ा महादेव और भोरमदेव महाराज के दर्शन के लिए आमंत्रित किया जिसे कृष्णा दीदी ने आने का स्वीकृति प्रदान की है।

Exit mobile version