Site icon

CG : 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

default (1)

गरियाबंद  कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं तस्करी पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।

Exit mobile version