Site icon

CG : आईटीबीपी ने छात्रों संग निकाली तिरंगा रैली

20240814145557_ITBP tiranga

कोंडागांव । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ की कड़ी में चिखलपुट्टी, कोंडागांव में स्थित सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, आईटीबीपी और 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के हिमवीरों ने ईएमआरएस स्कूल के बच्चों के साथ एक तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से जनता को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया l साथ ही बच्चों को भारत के तिरंगे के बारे मे भी रोचक जानकारी दी गई l

इस तिरंगा रैली का आयोजन राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी., क्षेत्रीय मुख्याधलय (भुवनेश्वआर), आईटीबीपी के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में किया गया l रैली में क्षेत्रीय मुख्या लय (भुवनेश्वर) तथा 41वीं वाहिनी. आईटीबीपी के सभी अधिकारी एवं हिमवीर और स्कूल के अध्यापक शामिल हुए।  

गौरतलब है कि आईटीबीपी द्वारा छत्तीपसगढ में वामपंथी चरमपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी बहादुरी से अपनी ड्यूटियों को अंजाम दिया जा रहा है और क्षेत्र की जनता के मन मे  भाइचारे व सुरक्षा की भावना पैदा की है l  क्षेत्र की एकता व अखंड़ता  बनाए रखना ही आई.टी.बी.पी. का ध्येय है।

Exit mobile version