Site icon

दशहरा के लिए कलेक्टर ने जारी किया गाइडलाइन, सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी में होगा रावण दहन

दशहरा 1

बालोद- कोरोना के कारण इस बार दशहरा उत्सव पर रावण दहन भी फीका रहने वाला है। इस बार 10 फीट से ज्यादा बड़ा पुतला नहीं जलाया जा सकेगा। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रह पाएंगे। प्रशासन की बिना अनुमति रावण दहन नहीं किया जा सकेगा और अनुमति के बाद भी कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण की शिकायत सामने आई तो इलाज का खर्च भी आयोजकों को वहन करना पड़ेगा। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण जिला प्रशासन ने सख्त नियमों के बीच रावण दहन का कार्यक्रम करने का निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक दशहरा उत्सव और रावण दहन का कार्यक्रम जिला व निगम प्रशासन की बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं किया गया तो संबंधितों के खिलाफ एपीडेमिक डिसिज एक्ट तक तहत कार्रवाई की जाएगी। अनुमति के दौरान संबंधितों को गाइड लाइन पालन के संबंध में शपथ पत्र भी देना होगा।

Exit mobile version