Site icon

टापवर्थ स्टील प्लांट चल रहा चोरी के माल से खनिज विभाग को लग रहा चूना?,मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं सचिव खनिज अधिकारी को की गई शिकायत

tap

दुर्ग। टापवर्थ स्‍टील एण्‍ड पावर प्राईवेट लिमिटेड रसमडा में पिछले 30 दिन में लगभग 2000 से 3000 टन कोयला (RB1,RB2,RB3) बिना TP(ट्रांजिट पास) के आया है और कोयले का कन्‍जेप्‍शन भी हो गया है और आश्‍चर्य कि बात है कि ये पूरे मामले की जानकारी छत्‍तीसगढ माइनिंग आफिस को आज तक कोई भी जानकारी नही है।


जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सचिव खनिज विभाग में लिखित शिकायत की गई है। शिकायत में लिखा गया है कि विभागीय उदासीनता के कारण लाखो रूपये की राज्‍य में कर चोरी की गई है जिस ट्रको से कोयला प्‍लांट में आया है उन ट्रको की जानकारी टॉपवर्थ स्‍टील प्‍लांट के SAP सिस्‍टम और चरोदा साइडिंग से लेकर इस अपराधिक षड्यंत्र को करने वाले पर सक्‍त कार्यावाही की जाए और टॉपवर्थ स्‍टील के प्‍लांट हेड के उपर तत्‍काल एफआईआर दर्ज की जाए। क्‍योंकि इन्‍होने बिना TP पास के कोयले को प्‍लांट में लेकर उसका कनजेप्‍सन किया है जो चोरी का माल खरीदने की श्रेणी में आता है जिस पर जांच कर अपराधिक मामला दर्ज किया जाये।
ये भी पता चला है कि यहा और भी अनेक घोटाले हो रहे है ।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस प्लांट को चलाने के लिए बैंक द्वारा RP संजय गुप्ता को मुख्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि दिल्ली की कई कंपनियां खरीदी-बिक्री कर रही हैदिल्ली की जिस कम्पनी से खरीदी की जा रही है वह संजय गुप्ता के करीबियो की है उन्हें फायदा पहुंचाने उनसे खरीदी की जा रही है। अगर ये खरीदी छतीसगढ से या दुसरे जगह से होती तो रेट भी कम होता ।


सूत्र तो ये भी बता रहे है कि पुराने कर्मचारियों को विभाग से हटा कर 2 नंबर के माल को खपाने के लिए नए लोगो को विभाग में लिया जा रहा है ताकि दो नम्बर के काम कर सके। अपना मुंह बंद रखे ।

Exit mobile version