Site icon

CG : कई बार गोदा चाकू, ढाबा मालिक की हत्या की कोशिश

20221126145011_arrested 036

मुंगेली । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ढाबा संचालक ने ग्राहकी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते दूसरे ढाबा संचालक को सब्जी काटने के चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला ढाबा के अंदर ही हुआ और वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अचानक से चाकू उठाकर ढाबा संचालक पर हमला करने लग जाता है, जबकि ढाबे में मौजूद अन्य लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। एडिशनल एसपी पंकज पटेल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित ढाबा संचालक नानू साहू की रिपोर्ट पर आरोपी ढाबा संचालक योगेश साहू के विरुद्ध BNS की धारा 296,118(1),351 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

एडिशनल एसपी के मुताबिक बीच बचाव कर लेने से पीड़ित को बहुत गंभीर चोट तो नही आई हैं, लेकिन हमला काफी भयावह था। डॉक्टरों के रिपोर्ट के आधार पर और भी धाराएं जोड़ी जा सकती है।

Exit mobile version