Site icon

सीबीआई की टीम ने आज सुबह एनसीएल अधिकारी रवींद्र प्रसाद के घर दी दबिश

19A_69.jpg

सिंगरौली
रविवार दिनभर एनसीएल के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को भी सीबीआई की गाज एनसीएल के नामचीन अधिकारियों के यहां गिर सकती है।

जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे ही सीबीआई की टीम एनसीएल के निदेशक तकनीक योजना एवं परियोजना सुनील प्रसाद समेत मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र प्रसाद के यहां धमक गई। बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद अपने घर से नदारत मिले।

इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम को उनके घर पर तैनात कर दिया गया है। जिसे सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सीवीओ बंगले पर प्रवेश नहीं करे। वहीं निर्देशक सुनील प्रसाद के घर तीन सदस्य टीम पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

सीबीआई की है रेड

दिल्ली से आई सीबीआई की टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। इसका संचालन एडिशनल एसपी मुकेश कुमार कर रहे हैं।

Exit mobile version