Site icon

राजनांदगांव: दिग्विजय महाविद्यालय के लैब में चपरासी ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

0123

राजनांदगांव. शहर के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के लैब में एक चपरासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

मृत चपरासी का नाम गणेश मंडावी बताया जा रहा है जिसने आज सुबह लगभग 11 – 11.30 बजे के मध्य आत्महत्या कर ली. वहीं आत्महत्या की जानकारी मिलते ही कॉलेज में सनसनी फैल गई मृतक का शव लैब के पंखे से लटका मिला जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया गया।

Exit mobile version