Site icon

राजनांदगांव : पर्व मनाने गया था परिवार घर से जेवरात ले भागे चोर

images (1)

राजनांदगांव| छुईखदान थाना क्षेत्र के बीरुटोला में सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है। घटना 18 -19 अगस्त की दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शीतल सेन 18 अगस्त की शाम 6 बजे अपने पति के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने दुर्ग कुम्हारी गई थी। 19 अगस्त की सुबह उनके रिश्तेदारों ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों लौटे। घर में सामान बिखरा पड़ा था, अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। करीब 55 तोले चांदी के जेवरात, सोने की लॉकेट और 3700 रुपए नकद की चोरी कर ली गई थी।

Exit mobile version