Site icon

एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत कोविड-19 टेस्ट केन्द्र में सैम्पल देने पहुंचे लोग

25 (1)

कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर घरों से बाहर निकलकर कराया टेस्ट

राजनांदगांव 05 अक्टूबर । ‘एक युद्ध … कोरोना के विरूद्ध’ अभियान में कोविड-19 टेस्ट केन्द्र में सैम्पल देने के लिए डर छोड़कर लोग अपने घरों से बाहर आए। उन्हें जागरूक करने में मीडिया एवं स्वयंसेवी संस्थाएं की अहम भूमिका रही। लखोली के कोविड-19 टेस्ट सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर रोशन एवं उनकी टीम ने सैम्पल लिए। कोविड-19 टेस्ट सेंटर में श्रीमती गायत्री शर्मा ने अपने परिवार के साथ कोरोना का परीक्षण करवाया।

विभिन्न वार्डों में भी नागरिकों ने जागरूकता दिखाई और कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए आगे आए। पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपनी बारी का इंतजार कर कोरोना टेस्ट करवाया। वहां मौजूद श्रीमती कविता ठाकुर ने बताया कि घर में बच्ची की दादी का कोरोना पॉजिटिव आने पर चिंता हुई और वे नन्ही बच्ची को लेकर टेस्ट करवाने के लिए आई है। उन्होंने बताया कि बच्ची अधिकांश समय अपनी दादी के साथ रहती है। इसलिए टेस्ट करवाना अत्यंत आवश्यक था। छुईखदान विकासखंड के ग्राम बागुर से आए 45 वर्षीय श्री मंगलू ने बताया कि उन्हें आंख के ऑपरेशन के पहले कोरोना का टेस्ट करवाना जरूरी था इसलिए वे यहां पहुंचे। 60 वर्षीय अमृत लाल ने भी अपना टेस्ट करवाया।

Exit mobile version