Site icon

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत राजनांदगांव के लिए सर्व सुविधायुक्त मोबाईल मेडिकल यूनिट ट्रायल के लिए संचालित

26 (1)

कलेक्टर ने आज लखोली में मोबाईल मेडिकल यूनिट के संचालन का किया अवलोकन
राजनांदगांव 05 अक्टूबर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत राजनांदगांव के लिए सर्व सुविधायुक्त मोबाईल मेडिकल यूनिट ट्रायल के लिए संचालित किया जा रहा है। यह मोबाईल मेडिकल यूनिट शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देगी। इससे उन क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज लखोली में इस मोबाईल मेडिकल यूनिट के संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इससे स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को अपने घर के पास सुविधा उपलब्ध होगी तथा डॉक्टर से अपना तत्काल इलाज करवा सकेंगे।

मोबाईल मेडिकल यूनिट में सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हंै। इससे किसी भी क्षेत्र में मरीजों को तत्काल सुविधा उपलब्ध होगी। इस यूनिट में डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मसिस्ट, नर्स की टीम मौजूद रहेगी। मरीजों को इलाज के बाद उन्हें तत्काल दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version