Site icon

राजनांदगांव : पेंशन वितरण के लिए पांच वार्डों में शिविर आज लगेगा

logodeep

राजनांदगांव| शहर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगा रहा है। 23 अगस्त को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान वार्ड नं. 19 के लिए आनंद विहार कॉलोनी सामुदायिक भवन, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिए पार्षद कार्यालय, कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिए आंगनबाडी सतनामी पारा में शिविर लगेगा। 27 अगस्त को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिए पार्षद कार्यालय, 28 अगस्त को मोहड वार्ड नं. 49 के लिए पार्षद कार्यालय में शिविर लगेगा।

Exit mobile version