Site icon

राजनांदगांव : हुकिंग कर बिजली चोरी, वायर जब्त, मामला भी दर्ज

logodeep

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ के ग्राम खैरवार में बिजली चोरी के मामले में कंपनी ने कार्रवाई की है। बिजली कंपनी ने हुकिंग कर बिजली चोरी करने वाले पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक खैरवार में रहने वाली परमजीत कौर अपने मकान में हुकिंग कर बिजली ले रही थी। जिसे पूर्व में बिजली कंपनी के अफसरों ने नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हुकिंग बंद नहीं की। जिसके चलते कंपनी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हुकिंग में इस्तेमाल की गई 40 मीटर वायर जब्त किया। वहीं डोंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version