Site icon

राजनांदगांव : पंजीयन व नवीनीकरण के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक

logodeep

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनकी पंजीयन की वैधता समाप्त हो गई, पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसंबर तक पंजीयन व नवीनीकरण कराने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया निर्धारित तिथि के बाद अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के टोल फ्री नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version