Site icon

राजस्‍थान में कर्फ्यू का पालन करा रही पुलिस पर हमला

20

शहर के कोतवाली इलाके में शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने पुलिस पर हमलाकर दिया. पुलिस इस क्षेत्र में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों को घरों में रहने के लिए समझाइश कर रही थी. इसी दौरान वहां आए दर्जनों लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे पांच बत्ती इलाके में गड्डा पहाड़िया इलाके में हुई. यहां समुदाय विशेष का बाहुल्य है. वहां पुलिस कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को घरों में रहने की हिदायत दे रही थी. इस पर दर्जनों लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. पुलिस के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल को भेजा गया. अतिरिक्त जाब्ते ने वहां पहुंचकर हालात को काबू किया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया. उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली पंहुचे और मामले की पूरी जानकारी ली.घटना के बाद पुलिसकर्मियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया है. टोंक में इससे पहले भी मेडिकल सर्वे टीम की महिलाओं पर हमला हो चुका है. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Exit mobile version