Site icon

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिये किया जा रहा है जागरूक

30A_14.jpg

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिये किया जा रहा है जागरूक

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती संपत्तियां उईके ने जल जीवन मिशन के मैदानी अमले को वर्षाकाल में पेयजल की स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिये हैं। मैदानी अमला डायरिया रोको अभियान के तहत ग्रामीणों को एवं शाला के बच्चों को जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के उपाय के साथ ही पेयजल को घर में स्वच्छ स्थान पर रखने एवं एफटी के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच अन्य सावधानियों के बारे गाँव-गाँव पहुँचकर जानकारियां दे रहा है।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जलजनित बीमारियों के बारे में जागरूक होकर ग्रामीण पेयजल की स्वच्छता के संबंध में सावधानियां बरत रहें है। इसी क्रम में रायसेन जिले की ग्राम पंचायत खरगावली में जल जीवन मिशन का अमला गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

 

Exit mobile version