Site icon

राजनांदगांव : ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर पटवारी से गाली-गलौज, मामला दर्ज

fir_A_18_2-1.jpg

राजनांदगांव, 31 अगस्त। छुरिया क्षेत्र में एक पटवारी से ऋण पुस्तिका गुम होने की बात बताकर बनाने के लिए दबाव बनाकर  गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पटवारी हल्का नं. 10/3 ग्राम मडियान तहसील राजस्व निरीक्षक मंडल लालबहादुर नगर का पटवारी नीरज हुमने   ग्राम पंचायत भवन ग्राम मडियान में ग्राम कोटवारिन व गांव के अन्य ग्रामीणों के समक्ष फसल की जानकारी, आय, जाति, निवास उसी समय मडियान का नारायण कंवर द्वारा अपनी ऋण पुस्तिका गुमने की बात बताकर बनाने दबाव बनाने लगा। द्वारा कहा गया कि नियमानुसार बनता है।  इसी बात को लेकर नारायण ने गाली-गलौज करने लगा और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने लगा।

 जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझाईश देकर बाहर भेजने पर भी गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी। छुरिया पुलिस ने शिकायत के बाद मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version