Site icon

ब्रेकिंग न्‍यूज:- राजनांदगांव: कारोबारी के बेटे का अपहरण, IPL सट्टे से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस

apharan

राजनांदगांव. जिले में अपहरण का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सोमनी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई है। अचानक हुई घटना से परिजन काफी परेशान हैं।

आईपीएल मैच में लेनदेन को लेकर विवाद के बाद कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया गया है. मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्ग के व्यापारी के 17 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है.

परिजनों ने सोमनी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने धारा 363 , 364 , 384 का मामला दर्ज कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है । नाबालिग की तलाश में दुर्ग और राजनांदगांव की पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। पूरा मामला आईपीएल सट्टे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version