Site icon

राजनांदगांव में शीशमहल जैसे सजावट के साथ सजेगा गणेश स्थल, प्रसिद्ध मूर्तिकार बालम कर रहे हैं मूर्ति निर्माण

b3313650-d3bd-41bb-b01b-f5d14c481c92

राजनांदगांव। संस्कारधानी की प्रतिष्ठित गणेश समितियों में से एक, आजाद युवा गणेश उत्सव समिति, इस वर्ष भी अपनी परंपरा के अनुरूप गणेश प्रतिमा और स्थल सजावट में भव्यता का प्रदर्शन कर रही है। समिति ने पुणे के प्रसिद्ध डगडू सेठ गणपति के तर्ज पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करने का निर्णय लिया है, जिसका निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार बालम द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष स्थल को शीशमहल की भव्य सजावट के साथ अलंकृत किया जा रहा है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

समिति के अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल ने इस बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, नयन कोठारी (मीकू), दीपक गिडिया, नितिन गुप्ता, रानू जैन, शैलेश गुप्ता, और हिमांशु अग्रहरि इस आयोजन के मार्गदर्शक और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।

Exit mobile version