Site icon

मुख्यमंत्री से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने की सौजन्य मुलाकात

49

    रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। निषाद ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के मत्स्य पालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और छत्तीसगढ़ में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि तथा मछली पालन को और अधिक लाभपद बनाने के कारगर उपायों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, सरकार द्वारा मछुआरों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जाएंगे।

Exit mobile version