Site icon

RBI के ऐलान पर बोले PM मोदी- छोटे व्यवसायियों-किसानों- गरीबों को राहत

23

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बड़े ऐलान किए हैं. आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट घटा कर बैंकों की जमा राशि पर ब्याज को कम कर दिया. आरबीआई की ओर से दी गई राहत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को फायदा मिलेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आरबीआई की आज की घोषणाएं से नकदी प्रवाह बढ़ेगा और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा. इन कदमों से हमारे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद मिलेगी. यह डब्ल्यूएमए की सीमा बढ़ाकर सभी राज्यों की मदद भी करेगा.’

Exit mobile version