Site icon

CG : महिला सहित 2 की मौत, रायगढ़ में बड़ा हादसा

4031316-untitled-36-copy

रायगढ़ । जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुसौर थाना के रायबार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना खरसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचल दिया, जिसके उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद दोनों ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गए, जिसमें से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दरअसल, रैबार निवासी कुंतला सिदार (60) अपने भतीजे उमाशंकर के घर से घर लौट रही थी, तभी रायगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version