Site icon

मुख्यमंत्री ने दी महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई

cm

    रायपुर, 16 अक्टूबर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की सभी प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था,आर्थिक समरूपता और सामाजिक समानता महाराजा अग्रसेन के आदर्श मूल्य रहे। बघेल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर सभी समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प लें साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सदभाव का वातावरण बनाएं।

Exit mobile version