Site icon

राजनांदगांव: ग्राम सुंदरा में महिला की हत्या, पति ने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट

03

अवैध संबंध के शक में की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

राजनांदगांव । जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर जीई रोड स्थित ग्राम सुंदरा में उस समय दहशत फैल गई जब पति ने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। जिसकी सूचना मिलते ही थाना चिखली की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। चिखली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में ले लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुंदरा में रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी सरिता निर्मलकर उम्र 32 साल पर जानलेवा हमला करते हुए, उसकी हत्या कर दी। मृतिका के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी पत्नी के ऊपर शक करता था कि उसका किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है । इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ और गुस्से में आकर मुकेश ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इसकी सूचना जैसे ही चिखली थाना को लगी, तत्काल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा कि आखिर मुकेश ने अपनी पत्नी को क्यो मारा।

Exit mobile version