Site icon

राजनांदगांव : एमसीएच , सेटअप 182 के मुकाबले केवल 72 नर्सेज

logodeep

राजनांदगांव| डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डीएमई ने जिला अस्पताल में पदस्थ 6 वरिष्ठ स्टाफ नर्सेज का अन्य जिलों में तबादला कर दिया है। डीएमई के कर्मचारी होने के चलते उनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तबादला किया जा सकता था। उनकी पोस्टिंग प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में करना न्याय संगत नहीं है। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में सेटअप 182 के मुकाबले केवल 72 नर्सेज से काम लिया जा रहा है। वहां इन 6 स्टाफ नर्सेज की पोस्टिंग होने से कुछ राहत मिल सकती थी।

प्रशासनिक तौर पर जिन 6 वरिष्ठ स्टाफ नर्सेज का तबादला रायपुर और जगदलपुर और बिलासपुर में किया गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में पदस्थापना देने की मांग की थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में पदस्थ तीन नर्सों को रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।

Exit mobile version