Site icon

CG : महिला का फेसबुक में अश्लील फोटो किया वायरल,

4052728-untitled-3-copy

जशपुर। फेसबुक पर महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 13 जून को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर फेक आईडी बना कर अश्लील पोस्ट कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 509 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। साइबर सेल के सहयोग से शुरू की गई जांच में तपकरा के रहने वाले आरोइत सहदेव राम का नाम सामने आया।

पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए पहुंचती, इससे पहले भी वह फरार हो गया। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। दरअसल, आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की भनक मिल गई थी। लिहाजा, वह पुलिस से बचने के लिए तमिलनाडु भाग गया था। वह करीब तीन महीने तक फरार रहा। उधर, कुनकुरी पुलिस की टीम लगातार उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित सहदेव राम वापस लौट आया है। वह इन दिनों तपकरा स्थित घर में छिपा हुआ है। इसके बाद कुनकुरी पुलिस की टीम ने घर में छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version