Site icon

राजनांदगांव : 2 अक्टूबर से शुरू होगी ग्राम सभा की बैठक

logodeep

राजनांदगांव| कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत 2 अक्टूबर से ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय व उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजन करने के लिए समय-सारणी तैयार करने कहा है, ताकि एक ही तारीख में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा के आयोजन नहीं हो। इस व्यवस्था से सरपंच, सचिव व अन्य अधिकारी ग्राम सभा की बैठक में आसानी से उपलब्ध रह सके।

Exit mobile version