Site icon

CG : रायपुर कैंप कार्यालय बगिया बना आशा का केन्द्र

image46

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया कैम्प कार्यालय लोगों की उम्मीदों के आशा का केन्द्र बना है। तत्परता से आवेदन का निराकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिल रहा है। चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रहा है और सुकुन के साथ लोग अपने घर लौट रहे है। मुख्यमंत्री कैंप कार्याय बगिया की मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला है और मुख्यंमत्री साय के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं।

जशपुर जिले के ढोलचुआ का अंकित राम ने बताया की बगिया कैम्प कार्यालय आवेदन लेकर पहुंचे और अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि जब 10 कक्षा में पढ़ते थे तो स्कूल जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था और दोनों पैर पूरी तरह से काम नहीं कर रहा था। आने-जाने में बहुत समस्या होती थी। चल फिर भी नहीं पा रहे थे। अंकित ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आवेदन किया और संवेदनशील मुख्यमंत्री का तत्काल सहायता मिला और उनका इलाज रायपुर के निजी चिकित्सालय में करवाया गया।

मुख्यमंत्री की सहायता से उनका बेहतर इलाज हो सका है। अब वे पूरी तरह से ठीक हो गए। अच्छी तरह से सायकल चला लेते हैं। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि रूटीन चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग से निःशुल्क वाहन भी मिल जाती है।

Exit mobile version