Site icon

CG : चोरी हुआ 2 हाईवा, कंपनी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

3986635-untitled-26-copy

रायगढ़। रायगढ़ में एक ही रात में 12 चक्का 02 हाईवा वाहन की चोरी हो गई। चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जब मामले की जानकारी लगी तो घटना की सूचना थाना में दी गई। पुलिस ने मामले ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। कोरबा जिला के बिंझरा में रहने वाला सुरेन्द्र कुमार शांडिल्य 34 साल ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जायसवाल कोल कर्मर्सियल लाजिस्टिक बिलासपुर चिल्हाटी की कम्पनी में सुपर वाईजर के पद पर काम करता है। इनकी कंटगडीह स्थित कंपनी में वह तीन माह से रहकर काम कर रहा है।

करीब एक माह पहले विशाल लाजिस्टिक कोरबा की कंपनी से उनके फर्म के लिए 13 हाईवा 12 चक्का कंपनी में काम के लिए लाए गए थे। 17 सितबंर विश्वकर्मा पूजा के दिन सभी हाईवा को कंपनी के एक कर्मचारी के पिता की खाली जमीन पर उन्हें खड़ी कर पूजापाठ किया गया था। इसके बाद नौ हाईवा काम के लिए भेज दिया गया और चार हाईवा को सुरक्षा के लिहाज से वहीं बिना बैटरी, बिना चाबी और कम मात्रा में डीजल के साथ खड़ी कर दिया गया था। जिसकी देखरेख राकेश तिर्की करता था।

Exit mobile version