Site icon

CG : ओवर रेट में शराब बिक्री का मामला, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

suspended-1024x576

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जयसवाल को निलंबित कर दिया गया है. लगातार आ रहे ओवर रेट और मिलावटी शराब बिक्री की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने बीते दिन जिले के सभी शराब दुकानों में औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई कमियां और लापरवाही सामने आई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है.

दरअसल, 1 अक्टूबर को विभागीय अधिकारियों की टीमों ने जिले के सभी शराब दुकानों में अचानक निरिक्षण किया, जिसमें लगभग सभी शराब दुकानों में साफ-सफाई में कमी, अनुशासन हीनता, मिलावट की शराब बिक्री, कुछ दुकानों में ओवर रेट में शराब बिकना पाया गया. वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल जिले में कम बिक्री के दर में कमी आई है. इसके चलते जिला आबकारी अधिकारी जायसवाल को शासकीय कार्य में लापरवाही बहरतने और जिले के शराब दुकानों में नियंत्रण ना रखने को लेकर आज निलंबित कर दिया गया है.

Exit mobile version