Site icon

RAJNANDGAON: लायंस क्लब गरबा में लकी तारन देंगे आज लाइव प्रस्तुति

a7230203-45bc-4eeb-9467-c3da7e7d5a9b

कार्यक्रम का गायत्री विद्या पीठ स्कूल के पीछे मैदान होगा आयोजन

राजनांदगांव: शहर के प्रतिष्ठित लायंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय गायक लकी तारन की लाइव प्रस्तुति होगी। यह गरबा महोत्सव 6 अक्टूबर 2024 को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन जेएलएम गायत्री विद्या पीठ स्कूल के पीछे मैदान में किया जाएगा।

लकी तारन अपने ऊर्जावान और दिल छू लेने वाले गानों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए मौमेंट्स एंड मिरेकल्स द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।

शहर के गरबा प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें शानदार संगीत के साथ गरबा का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह जताया है और उम्मीद जताई है कि यह समारोह सभी के लिए यादगार होगा।

कार्यक्रम स्थल: जेएलएम गायत्री विद्या पीठ स्कूल, राजनांदगांव (छ.ग.)

समय और तिथि: 6 अक्टूबर 2024, शाम 7:00 बजे

Exit mobile version