Site icon

राजनांदगांव : स्वयं सेवकों ने खैरागढ़ में किया पथ संचलन

राजनांदगांव : स्वयं सेवकों ने खैरागढ़ में किया पथ संचलन

खैरागढ़। शहर के कई स्थानों में नगर वासियों और अन्य हिन्दू संगठनों ने संचलन का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलक वर्मा थे।। मुख्य वक्ता प्रान्त किसान कार्यप्रमुख उत्तर यादव ने राष्ट्रहित में समाज की भूमिका बताई। यादव ने बताया कि संघ की शाखा पद्धति से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति निर्माण से परिवार और समाज निर्माण और समाज निर्माण से देश और राष्ट्र निर्माण का कार्य सतत संघ में चलता रहता है। आज के परिवेश में संघ मातृशक्ति और महिलाओं को भी समाज जीवन में आगे कार्य करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बताया कि पॉलीथिन का उपयोग अपने जीवन में हमें बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि आत्मा के बाद अगर कोई चीज अजर-अमर है, तो वो पॉलीथिन है। कार्यक्रम में संघ के जिला संघचालक राधेश्याम शर्मा, खंड संघचालक देवकरण वर्मा, नगर संघचालक मनोज गिडिया सहित आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version